कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)12 मई। क्षेत्र के मऊ ग्राम पंचायत के समाजसेवी महावीर सिंह, सुशील अग्रवाल, महेश सैन के नेतृत्व में श्रीमाधोपुर के बिजली विभाग के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। अधिशासी अभियन्ता हंसराज मीणा, सहायक अभियन्ता फूलचन्द जांगिड़, एआरओं मनोज कुमार धानका, सोहन लाल, वरुण पारीक, मुकेश सैनी, लक्ष्मीकान्त, रामनिवास वर्मा, सुरेन्द्र जांगिड़, गोपाल कुमावत, दिलीप कुमावत व प्रहलाद वर्मा, पत्रकार संतोष कुमार सैनी व समस्त स्टाफ और मऊ के लाइनमैन का भी माला पहनाकर, श्रीफल देखकर सम्मान किया गया।

You might also like