कोरोना काल में यौद्धाओं ने ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर समाज में नया आयाम स्थापित किया
कांवट,(रंगलाल स्वामी)30 मई। व्यक्ति मन में कुछ अच्छा करने की ठान ले तो वह समाज की दिशा और दशा बदलकर नया आयाम स्थापित कर सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है हमारे समाज के धूरन्धर धरोहरों ने। जो कोरोना काल के संकट में एक सीख प्रेरणा के माध्यम से रामसर (कांवट) में अवस्थित धरोहर ऐतिहासिक पुरानी बावड़ी की साफ -सफाई कर सुरक्षित रख रखाव की दिशा देकर बावड़ी की दशा सुधारने में लगे।
स्वामी राज मोनी महाराज के सानिध्य में यहां के जागरूक लोगों ने बावड़ी की क्षतिग्रस्त जीण-षीर्ण हालत देखकर धरोहर की स्वच्छता के प्रति जागरूकता की प्रेरणा लेकर साफ-सफाई की। पौराणिक दरोहर रामसर (कांवट) स्थित बावड़ी की साफ -सफाई का श्रमदान करने वालों में ग्राम के समाजसेवी कार्यकर्ता बजरंग लाल सैनी, रमेश चंद वर्मा, सांवर मल मीणा, सुरज्ञान स्वामी, कानाराम सैनी, दीपक टेलर, धूणीलाल वर्मा आदि व्यक्तियों ने पुरातत्व धरोहर के रख रखाव के उद्देश्य से कोरोना काल में अच्छा कार्य कर समाज में सराहनीय संदेश दिया।
मिशन ग्रीन बावड़ी के तहत ग्राम वासियों द्वारा ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई करने में सेवा संकल्प महाभियान कांवट के संयोजक रंगलाल स्वामी ने लोगों को प्रेरित कर हमारे ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता लाकर रख रखाव कर सुरक्षित रखना है।