माकपा तारानगर व साहवा नगर पालिका में उतारेगी अपने उम्मीदवार

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। माकपा की तहसील कमेटी की अहम बैठक मंगलवार को तहसील सचिव कॉमरेड रामस्वरूप सहारण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड निर्मल कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर विस्तृत से चर्चा की गई। तारानगर एवं साहवा नगर पालिका में पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने तथा चुनाव को मजबूती के साथ लडऩे का निर्णय लिया गया व पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि आमजन के मुद्दों, मजदूर-किसान, युवा, महिला एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को लेकर माकपा मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगी और नगर पालिका चुनाव में जनहित के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी। बैठक में कॉमरेड दाताराम भाकर, पूर्णाराम सरावग, इन्द्राजसिंह, चिमनाराम पांडर, विकास सोनी, उमराव सिंह, एडवोकेट मुकेश शर्मा, किसन शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, नितेश उपाध्याय, मुरली पटीर, महेंद्र झाझडिय़ा, सहदेव पांडिया, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद नाजीर, कुनण बरोड़, गणेश प्रजापत, सोहनलाल प्रजापत, महेन्द्र झाझडिय़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए पूरी एकजुटता और सक्रियता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

You might also like