करियर में उतार-चढ़ाव तो आते- जाते ही हैं, लेकिन कभी भी निराश नहीं होना चाहिए -माधुरी दीक्षित
मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल गुजार चुकीं माधुरी ने कभी अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव का दौर देखा है।
करियर में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं, लेकिन कभी निराश नहीं होना चाहिए। दिल में हमेशा एक चिंगारी होनी चाहिए, उसे ढूंढकर निकालें कुछ करने की ठान लें।’
माधुरी ने हाल ही में सिंगिंग में डेब्यू किया है। उनकी आवाज में कैंडल नाम का एक गाना भी पिछले दिनों लॉन्च हुआ है जिसको लेकर माधुरी ने कहा, ‘सिंगिंग का पैशन तो बचपन से रहा जिसे अब पूरा कर रही हूं। पहले फिल्मों में काफी बिजी थी। उसके बाद मेरी शादी और बच्चे हो गए तो भी वक्त नहीं मिला।
कुछ समय पहले लॉस एंजलिस में थी। वहां पर सेट बिसला से मुलाकात हुई, जिनकी वर्ल्ड वाइल्ड कंपनी है। उन्होंने कहा कि आप क्यों नहीं गाती! मैंने सोचा क्यों न कुछ किया जाए। हम लॉस एंजिलिस के एक स्टूडियो में गए। वहां यह गाना बनाया।
आज देश-दुनिया की स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है कि कैंडल को रिलीज करने का यही सही वक्त है, क्योंकि यह गाना आज के इमोशन को दर्शाता है।’
घर में की शूटिंग: माधुरी ने कहा, ‘लॉकडाउन में कहीं बाहर नहीं जा सकते थे, इसलिए हमने इसकी शूटिंग घर पर ही की। मेरे पति डॉक्टर हैं, उन्होंने कभी प्रोफेशनली कैमरा हैंडल नहीं किया, लेकिन कैमरा के साथ लाइटिंग उन्होंने अरेंज की।’