बेरला के दक्ष नेहरा का योगासन में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। जयपुर में आयोजित 7वीं राजस्थान स्टेट योगासना-2026 प्रतियोगिता में बेरला के दक्ष नेहरा ने सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई। दक्ष के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। व्याख्याता रामप्रताप सैनी ने बताया कि राजकीय विद्यालय बेरला, वीडीजी एवं माही स्टूडियो के संयुक्त सहयोग और प्रशिक्षण से बेरला के सात खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें दक्ष नेहरा ने सिल्वर मेडल, जबकि सारिका, अंशु गहलावत, परी, मौसम मेघवाल, महक अग्रवाल व मौसम खरड़िया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सोमवार को विद्यालय में विजेता खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र खेदड़, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, उपप्रधानाचार्य बलवान सिंह, सौरभ, महिपाल सिंह खरड़िया, रतन सिंह खरड़िया व नवीन कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राजेश खरड़िया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को डॉक्यूमेंट फाइल भेंट की। बताया गया कि बेरला के पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like