गांधी चौक में मधुक्खियों के छातें से खतरा

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । निवर्तमान पार्षद एडवोकेट सलीम खान ने उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर सुजानगढ़ शहर में मधुमक्खियों के छाते हटाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में सलीम खान ने बताया है कि शहर के गांधी चौक, उपखंड कार्यालय और बाजारों में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के भवनों पर मधुमक्खियों के छाते हैं, जिन पर हजारों मधुमक्खियां हर वक्त रहती हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका हर वक्त बनी रहती है। गांधी बालिका स्कूल में छात्राएं पढ़ती हैं, जिनको भी इससे खतरा है। अतः इस समस्या का अतिशीघ्र निवारण किया जावे।

You might also like