भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन
संजय सोनी
झुंझुनू ( नवयत्न)। आज दिनाँक 29 मई 2026 को माकपा के सोशल मीडिया प्रभारी सचिन चौपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के पहले सत्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राजीव कुँवर ने पार्टी कार्यक्रम पर बात करते हुए कहा कि गरीब मजदूर छात्र नौजवान के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है ।देश की संपत्ति को देश विदेश की निजी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है जिसके लिए माकपा आखरी सांस तक मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।
उसके बाद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय(ED) की कार्रवाई के विरोध में अम्बेडकर भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। माकपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीकर सांसद कामरेड अमराराम ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतन्त्र को कमजोर करने और विपक्ष के नेताओं को निशाना बना कर विपक्ष को कमजोर करने की साजिश कर रही है।
भादरा के पूर्व विधायक कामरेड बलवान पूनिया ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केरला में पिनरई विजयन ने 10 साल सत्ता में रहते हुए ऐतिहासिक काम किए हैं। केरला देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने अति-गरीबी खत्म करने की दिशा में बड़े कदम उठाए।
इसके बाद प्रशिक्षण का दूसरा सत्र शुरू हुआ जिसमें कामरेड आर अरुण कुमार ने पार्टी संगठन पर बात करते हुए कहा कि हम जनता की जनवादी क्रांति के लिए काम कर रहे हैं। यह क्रांति तीन मुख्य वर्गीय दुश्मनों पूंजीपति, जमींदार और साम्राज्यवाद के खिलाफ जनता का जनवादी मोर्चा करेगा।
कामरेड आर अरुण कुमार ने पार्टी प्रतिज्ञा,पार्टी सदस्यता के रिकॉर्ड, सदस्यता नवीनीकरण के पांच सूत्रीय मापदंड, पार्टी सदस्यता की जाँच, मेंबरशिप फीस, पार्टी सदस्यों के कर्तव्य और अधिकार,अखिल भारतीय पार्टी कॉंग्रेस, केंद्रीय समिति, पार्टी के संविधान पर विस्तृत चर्चा की।
कल तीसरे दिन के पहले सत्र में वरिष्ठ पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात संबोधित करेगी।