देह दान देने की सहमति
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)15 मई। वैश्विक आपदा कोरोना महामारी से पूरा देश मुकाबला कर रहा है। वहीं इसी वायरस के बचाव हेतु देश के साइंसटिट्स वैक्सीन बनाने में लगे तो दूसरी और बनने वाले वैक्सीन के पूर्व परीक्षण हेतु ग्रामीण किसान छात्रावास के अध्यक्ष व स्वायत शासन विभाग के सेवानिवृत प्रोजेक्ट डाइरेक्टर रतनगढ़ निवासी एस आर कटेवा ने उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी के समक्ष पेश हो वैक्सीन परीक्षण के लिए अपनी देह दान की स्वीकृति का पत्र सौंपा। वहीं अपने छोटे भाई नन्दलाल की पूण्यतिथि पर कोरोना के रण में पीडि़तों की सहायता हेतु एक लाख रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया।