शहर में महात्मा फुले के स्मारक की उठी मांग

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान ने फौज का मोहल्ला स्थित फुले अतिथि भवन में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई। जिसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी लियाकत अली थे। मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. सम्पत बारूपाल, पूर्व सरपंच सुलताना रेखा सैनी, शिक्षाविद छगनलाल धूपिया, पार्षद प्रदीप सैनी, मनोज सैनी, विजय गोड़, संजय मोरवाल, ज्योति प्रकाश शर्मा, डॉ. सुरेंद्र सैनी, पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के जिलाध्यक्ष नेकीराम धूपिया ने की। जयंती समारोह में वक्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के सामने पुराना बस स्टैंड या फिर न्यू प्राइवेट बस स्टैंड पर सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले का स्मारक बनाने की अनुमति प्रदान करने की मांग उठाई। जिसपर बनवारीलाल सैनी ने मांग को जायज मानते हुए आश्वासन दिया और बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज महात्मा फुले के जीवन पर लेख लिखा है। देश में हर समुदाय के लिए शिक्षा की अलख जगाने वाले फुले युवाओं के आदर्श है। मुख्य अतिथि लियाकत अली “भावुक” ने कविता के माध्यम से आज के राष्ट्रवाद पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुधा पंवार, व्याख्याता दलीप सैनी, राजेन्द्र सैनी, चिंरजीलाल सैनी ज्योतीपीठ बगड़, संतोष सैनी कांग्रेस के ओबीसी जिलाध्यक्ष, बाबूलाल सैनी एईन, पेंशनर समाज के जिला मंत्री चन्द्रप्रकाश धुपिया, सुरेन्द्र सैनी एईन, मुकेश सैनी एक्सईएन, जयप्रकाश सैनी लेखा अधिकारी, पंकज शर्मा लेखा अधिकारी, मनोहर धुपिया, सुशिल सैनी कालीपहाड़ी, प्राचार्य मुरलीधर धुपिया, सत्यनारायण हलकारा, अजय सैनी राष्ट्रीय सैनी सभा, महेंद्र सैनी गीरदावर, बाघसिंह तोमर, कृपाशंकर सैनी, नथमल गौड़, किशनलाल सैनी सुल्ताना, श्रीराम सैनी बगड़, शैलेन्द्र बबेरवाल, सुरेश सैनी, रमेश सिंगोदिया, विरेन्द्र तोमर, महावीर प्रसाद सैनी, बाबूलाल सैनी, रणधीर सैनी, राजेन्द्र प्रसाद हलकारा, मनोज सैनी योगगुरू, राधेश्याम सैनी अलसीसर, सज्जन गौड़, केहर सिंह तोमर, संदीप सैनी, सुनिल प्रधान, ओमप्रकाश सैनी बड़ागांव, मदनलाल सैनी बड़ागांव, बिहारीलाल सैनी, ताराचंद गौड़, मनोज कारोडिया, मनोज राजोरिया, एडवोकेट अनुज, जतिन धूपिया आदि उपस्थित रहे।

You might also like