दो दिनों में लिए 184 सैंपल
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)28 मई। चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा दो दिनों में कोविड 19 जांच के लिए 184 सैंपल लिए हैं। बगडिय़ा अस्पताल के लैब टेक्नीशियन राजेश गौड़ ने बताया कि बुधवार को 15 सैंपल बाल भारती स्कूल से, 84 सैंपल बड़ाबर गांव से, 10 सैंपल राजियासर मीठा गांव से लिए गए हैं। सैंपल लेने का कार्य छगनसिंह ढ़ाका, संस्करण चारण, रामप्रताप माली, रोहित कुमार ने किया। एम्बूलेंस चालक पूनम शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।
गुरूवार को इसी टीम ने 75 सैंपल लिए हैं। राजेश गौड़ ने बताया कि खुड़ी गांव में 59, बाल भारती स्कूल में 16 सैंपल लिए गए हैं। सभी लोग यात्रा करके लौटे थे, इसलिए इनके सैंपल लिए गए हैं।