दो नेत्रहीन भाईयों के शव मिलने से फैली सनसनी
जयपुर,(राकेश अवस्थी)28 मई। जयपुर के महेश नगर के राम नगर विस्तार क्षेत्र में दो नेत्रहीन भाईयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद महेश नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर पुलिस ने दोनों के शव को मुर्दाघर में रखवाया। जानकारी के अनुसार एक अन्य भाई की पहले ही बीमारी से मौत हो चूकि है। वहीं दोनों भाईयों से परिजन भी कम मिलने आते थे तथा दोनों भाई किराने की दुकान चलाते थे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।