दो और आये कोरोना पॉजिटिव

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)18 मई। रतनगढ़ क्षेत्र में रविवार सांय दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आने से प्र्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद तुरंत प्रशासन मौके पर पहुंचा एवं दोनों व्यक्तियों को चूरू पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार राजलदेसर कस्बे के वार्ड संख्या 2 निवासी दम्पति कोलकाता से रतनगढ़ आये थे। 15 मई को दोनों पति-पत्नी का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें राजलदेसर के क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती किया था। जिसमें पति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं दूसरी ओर रतनगढ़ के वार्ड 35 निवासी 30 वर्षीय युवक 4 मई को मुंबई से रतनगढ़ पहुंचा था। युवक का कहना है कि वह मुंबई से बाईक पर सवार होकर सीकर तक अपने साथी के साथ आया था। सीकर से फतेहपुर होते हुए युवक अकेला किसी तरह बीरमसर पहुंचा, जहां पर नेशनल हाईवे 11 से पड़ौसी युवक जितेंद्र ने उसको अपनी बाइक पर बैठाकर रतनगढ़ राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर स्कैनिंग के बाद युवक को घर भेज दिया गया। 14 मई को युवक की जांच कर सैंपल चूरू भेजे गए। रविवार सांय जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय उपखंड अधिकारी, पुलिस प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पॉजीटिव युवक को एम्बुलैंस के द्वारा चूरू पहुंचाया गया। उक्त युवक के एक पड़ोसी व दो बच्चों सहित परिवार के 13 सदस्यों सहित 14 जनों को रतनगढ़ के कोविड-19 वार्ड में क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं युवक को विभाग द्वारा अगर क्वारेंटाइन किया गया होता तो परिवार सहित अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं होता। वहीं पुलिस ने एतिहात के तौर पर पूरे वार्ड को सील कर कफ्र्यू लगा दिया गया है। गौरतलब है कि रतनगढ़ में कोरोना पॉजीटिव की अब तक कुल संख्या 3 हो गई है।

You might also like