लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी ने डॉक्टर-पुलिस को बांटे मास्क

चूरू,(पीयूष शर्मा)19 मई। स्थानीय लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए  कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क वितरित किए।

प्राचार्य रहमत अली ने बताया कि विद्यालय परिवार के जयप्रकाश शर्मा व मानकचंद पारीक ने लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी की ओर से जटिया अस्पताल बिसाऊ में अस्पताल प्रभारी सुनील सैनी व सीएमएचओं मनोज शर्मा को मास्क भेंट किए।

इसी प्रकार बिसाऊ थानाधिकारी रिया चौधरी को भी विद्यालय परिवार की ओर से मास्क प्रदान किए गए। प्राचार्य रहमत अली ने बताया कि विद्यालय परिवार समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े काम करता आ रहा है।

You might also like