चिकित्सकों ने मनाया ब्लैक फ्राईडे

चिकित्सकों पर हो रहे हमले व अभद्र व्यवहार को लेकर जताया विरोध

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)8 मई। कोरोना जैसी महामारी में हो रहे चिकित्सकों पर हमले व अभद्र व्यवहार को लेकर शहर में स्थित भगवानदास खेतान अस्पताल में चिकित्सकों ने 8 मई को ब्लैक फ्राईडे मनाया।

जिला प्रवक्ता डॉ कैलाश राहड़ ने बताया कि शुक्रवार को जिले में सभी चिकित्सकों ने राज्य स्तरीय आह्वान पर ब्लैक फ्राईडे मनाया। राहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर में एसडीम द्वारा सीएमएचओं कार्यालय में सीएमएचओ एवं महिला चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार करने एवं रेजिडेंट चिकित्सकों के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के 15 दिन पश्चात भी प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज न करने व कार्रवाई न करने के कारण विरोध प्रदर्शन किया गया।

चिकित्सकों ने कहा कि अरिस्दा राज्य स्तरीय नेतृत्व के निर्णय अनुसार आंदोलन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान भी चिकित्सक अपना चिकित्सकीय कार्य पूरी निष्ठा एवं लगन से करेंगे, आमजन एवं मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर पीएमओं शुभकरण कालेर, अरिस्दा संघ झुंझुनूं अध्यक्ष एस ए जब्बार, महासचिव डॉ राजेंद्र ढाका, डॉ सहीराम, डॉ अनिता गुप्ता, डॉ कमलेश कटेवा, डॉ शीशराम गोठवाल, डॉ जयसिंह, डॉ समिधा चौधरी आदि मौजुद थे।

You might also like