डॉ. जांगिड़ बने अध्यक्ष, डॉ. सक्सेना बनी सचिव
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सुजला ब्रांच के चुनाव सम्पन्न हुए हैं। आगामी 2 वर्ष के लिए इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया, जिसमें डॉ वीएस घोड़ावत, डॉ एसएन बजाज, डॉ एसके छाबड़ा, डॉ सी आर सेठिया शामिल रहे। कमेटी ने सर्वसम्मति से डॉक्टर एस एन जांगिड़ को अध्यक्ष, डॉ योगिता सक्सेना को सचिव, डॉक्टर पुरुषोत्तम करवा को कोषाध्यक्ष, अनीता जैन को उपाध्यक्ष, डॉ श्रेयांश घोड़ावत को संयुक्त सचिव, डॉ देवेंद्र जैन और डॉक्टर दिलीप सोनी को स्टेट काउंसिल मेंबर चुना। वर्ष भर की योजनाएं जैसे स्वास्थ्य कैंप लगाना, वैक्सीनेशन कैंप लगाना, जन जन तक स्वास्थ्य की जानकारी पहुंचाना, महामारी में उपचार के लिए डॉक्टर अभिषेक शर्मा, डॉ. राधे सांखला को प्रभारी नियुक्त किया गया।