डॉ जयप्रकाश गर्ग बने रिसर्च सुपरवाइजर
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर की शोध शाखा की ओर से विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 10 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नवीन शोध पर्यवेक्षक (रिसर्च सुपरवाइजर/पीएचडी गाइड) नियुक्त किया गया है। जिसमें खेतड़ी की राजकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जयप्रकाश गर्ग को एबीएसटी (अकाउंटेंसी एंड बिजनस स्टेटिक्स) विषय में शोध पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जारी नियुक्ति आदेश के तहत इन शिक्षकों को अलग-अलग विषयों में शोधार्थियों के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय शोध शाखा के आदेशों के अनुसरण में सक्षम स्तर से स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया है। नई नियुक्तियों से विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शोध कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। नई सूची में राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉण् जयप्रकाश गर्ग को एबीएसटी विषय में शोध पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। अब एबीएसटी विषय में पीएचडी करने वाले शोधार्थी उनके मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य कर सकेंगे। डॉ जयप्रकाश गर्ग शिक्षण एवं अकादमिक क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं। इसके साथ ही वे जादू कला के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। शोध पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति मिलने से खेतड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के शोधार्थियों को स्थानीय स्तर पर शोध मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी।