सेवानिवृति पर डॉ. नबी का अभिनन्दन ,विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की दी प्रेरणा
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न ) । स्थानीय से संस्था डॉ. अब्दुल कलाम फाउंडेशन के तत्वावधान में डीपीएस कोचिंग सेंटर में शनिवार को एक दिवसीय कैरिअर मार्गदर्शन सेमिनार कार्यशाला संपन्न हुई । कार्यक्रम में डॉ. गुलाब नबी सिसोदिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उप सहायक रजिस्ट्रार डॉ. गुलाब नबी का टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा से सेवा निवृत्त होने पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा माला ,साफा पहनाकर और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. नबी ने कहा कि बच्चों के लिए स्थानीय क्षेत्र पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संस्थान की शुरुआत गर्व की बात बताई। उन्होंने नीट और जेईई के विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिलने का आश्वासन और प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम में चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद मदनी, डॉ मोहम्मद परवेज ने भी विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. राजेश विद्रोही, पूसे खान मलवान, अबूबकर बल्खी, इंसाफ खान, अख्तर भाटी, परवेज इमरान, सैयद इरफान, सैयद कामिल, फरमान, शरीफ तंवर, मनीष राजपुरोहित, कामरान बड़गुजर, यूसुफ खान, यूसुफ भाटी, हरिकिशन शर्मा, एसएन रणवां, साहिल भाटी सहित अनेक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन इंसाफ खान ने किया।