दुकानें खोलने के समय में बढ़ोतरी

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)31 मई। कोरोना विश्व महामारी को लेकर सरकार द्वारा लॉक डाउन – 5 के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब व्यापारियों को दुकानें खोलने में मिलेगी राहत।

उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी ने बताया कि राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार अब व्यापारी अपने प्रतिष्ठान सुबह 8 बजेे से सायं 5 बजे तक खोल सकेंंगे तथा रात्रि में 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यु जारी रहेगा। उन्होंने कॉम्पलेक्स में बनी दुकानों को खोलने के बारे में बताया कि इस दिशा में कोई निर्देश राज्य सरकार द्वारा नहीं मिला है। ज्यों ही इस संबंध में कोई दिशा निर्देश मिलते ही उन्हें भी राहत दी जायेगी। बाकि फिलहाल पूर्व की भांति ही नियम जारी रहेंगे।

You might also like