दूल्हे सहित चार बाराती आए शादी में

मास्क लगाकर रचाई शादी

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)13 मई। लोकडाउन के चलते नरहड़ निवासी रामस्वरूप मीणा ने अपनी पुत्री कविता की शादी आठ लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न की। बारात में दूल्हा मोहर सिंह सहित चार बाराती हरसौरा जिला अलवर से आए। दुल्हन परिवार के रामसिंह बगराणिया ने बताया कि रामस्वरूप की बेटी कविता की शादी लोकडाउन का पालन करते हुए सादगी और प्रशासन की अनुमति से हुई। दूल्हा-दुल्हन दोनों ने मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए एवं सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए सात फेरे लिए। बाराती दाताराम मीणा, सांवरमल मीणा, बुद्धराम मीणा ने सोशल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग करते हुए बारात में शामिल हुए। शादी में दहेज का भी कोई लेन-देन नहीं किया गया।

शादी में शामिल हुए विश्वनाथ मीणा, बजरंगलाल मीणा, अशोक मीणा ने बताया कि भले ही कोरोना की मजबूरी के चलते सादगीपूर्ण शादी की गई लेकिन समाज को इसे स्वीकार करना चाहिए ताकि गरीब माता-पिता कर्जवान होने से बच सकें।

You might also like