सिद्धमुख कस्बे में मिला कोरोना पॉजिटिव
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)22 मई। तहसील के सिद्धमुख कस्बे में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। कोरोना पॉजिटिव रोगी पुलिस का जवान है जो तीन रोज पहले ही दिल्ली से छुट्टी पर घर आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उपखंड अधिकारी सहित पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम सिद्धमुख पहुंची। वहीं रोगी को चूरु भेजने की कार्यवाही की गयी।