मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग
निसं
जयपुर (नवयत्न)। मालवीय नगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले जाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एएसआई गंगा सहाय ने बताया कि मालवीय नगर निवासी 74 वर्षीय उर्मिला अपनी दो सहेलियों के साथ सुबह टहलने निकली थीं। उषा कॉलोनी रोड पर वॉक के दौरान एक युवक हेलमेट लगाए अपनी बाइक खड़ी कर खड़ा था। महिलाओं के वहां से आगे बढ़ने पर वह पैदल उनका पीछा करने लगा।
कुछ दूरी पर पहुंचते ही बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर उर्मिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। घटना के बाद महिला और उनकी सहेलियों ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेजी से अपनी बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बाइक सवार चेन स्नेचर की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।