श्री नाथ गौशाला में स्वर्गीय करण सिंह विनायक की स्मृति में फागोत्सव 

 
ललित दाधीच

राजलदेसर (दैनिक नवयत्न ) । कस्बे की श्री नाथ नगर गौशाला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 मार्च को स्वर्गीय करणसिंह विनायक की स्मृति में 1 मार्च को फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । आयोजन को लेकर श्री नाथ नगर गौशाला प्रांगण में फोल्डर का विमोचन किया गया जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सुरेंद्र बारूपाल , कार्यकारी अध्यक्ष पवन झेडू , मंत्री गोरखाराम पांडे , शंकरलाल खडोलिया , प्रमोद नाई राजकुमार विनायक ,पवन बोथरा , लालचंद पांडे , टोनु पांडे , पूनमचंद गर्ग , सांवरमल सुथार के द्वारा फोल्डर का विमोचन किया गया । जिसमें 1 मार्च को होने वाले फागोत्सव कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मानशी पंवार की शानदार प्रस्तुति रहेगी । इसके अलावा डेरु नृत्य , चंग नृत्य , गीदड़ , राजस्थानी घूमर , धरती धोरा री , कस्बे की बालिकाओं के द्वारा प्रस्तुति , सहित अनेकों बाहर कलाकारों द्वारा एक से एक बढ़कर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी । कार्यक्रम को लेकर थाना प्रभारी सुरेंद्र बारूपाल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं गौशाला के पूर्व मंत्री पवन बोथरा ने आयोजन को लेकर उपस्थित जनों को जानकारी दी । साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी । साथ ही बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए भी अलग से व्यवस्था रहेगी । कार्यक्रम में टेंट , माइक , एलईडी आदि की भी व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई । इस अवसर जयप्रकाश पांडे , सहीराम जाट , पवन शर्मा , ओम पांडे , लक्ष्मी नारायण सहित अन्य गौशाला के सदस्य मौजूद रहे ।

You might also like