पारिवारिक स्नेहमिलन संपन्न
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । रतनगढ़ में श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान मे पारिवारिक स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोज गजेंद्र सिंह आऊ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संघ की स्थापित परंपरा के अनुसार पूज्य श्री तन सिंह जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई व स्वयंसेवकों और परिजनों ने मंगलाचरण और प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान चूरू संभाग प्रमुख राजेंद्र सिंह आलसर ने पूज्य तन सिंह जी के जीवन दर्शन और श्री क्षत्रिय युवक संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, बीकानेर संभाग प्रमुख श्री खींव सिंह सुलताना ने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में पारिवारिक स्नेहमिलन के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान मोहन सिंह फ्रांसा के नेतृत्व में “आओ जरा से बैठकर सोचना शुरू करें” सहगान की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।स्नेहमिलन में जुटे समाज के प्रबुद्धजनों ने वर्तमान समय में समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों और बुराइयों पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा उनके व्यावहारिक निराकरण पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षीय उद्बोधन में संघ के कार्यकारी गजेंद्र सिंह आऊ ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को वैचारिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविरों में अवश्य भेजें। कार्यक्रम में सुमेर सिंह गुढा, नुवा, पायली, बण्डवा, परसनेऊ, भरपालसर, छाजूसर, राजलदेसर,लुनासर ,जलेउ ,गौरीसर, भोजासर,फ्रांसा, घुमन्दा, कुसुमदेसर, मेलुसर, लुँछ के ग्रामीणजन उपस्थित थे।