ग्राम पंचायत टिडियासर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्देशित नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित आरोह फाउंडेशन के सहायक वित्तीय सलाहकार इंद्राज प्रजापत द्वारा ग्राम पंचायत टिडियासर में वित्तीय साक्षरता मेगा शिविर का आयोजन किया गया। नाबार्ड से असिस्टेंट जनरल मैनेजर जी अल निर्वाण सर, आर जी बी बैंक मैनेजर हिमानी भारद्वाज, बीसी सुशील कुमार, बीसी मांगी लाल व वार्ड मेंबर केवलाराम सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे। इंद्राज प्रजापत ने अटल पेंशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, पीएम विश्व कर्मा पेंशन योजना, सुकन्या आर डी एफ डी जैसी बैंकों की भिन्न भिन्न योजनाओं के बारे बताया। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में बताया। ब्रांच मैनेजर हिमानी भारद्वाज ने रि केवाईसी, पशु लोन केसीसी के बारे में बताया। साथ ही समय पर किस्त जमा करने ओर सिबिल स्कोर अच्छा बनाए रखने के फायदे बताए। नाबार्ड से आए निर्वाण सर ने सूक्ष्म सिंचाई कोष, एग्री क्लीनिक और एग्री बिजनेस सेंटर कृषि स्नातक युवाओं के लिए स्वरोजगार, डेयरी उद्यमिता विकास योजना, पशुपालन अवसंरचना विकास कोष गोदाम और कोल्ड स्टोरेज निर्माण जैसी किसानों की हितकारी योजनाओं के बारे में बताया। ग्रामीण जनों से आह्वान किया कि भविष्य में गांव-गांव ढाणी-ढाणी में होने वाले वित्तीय साक्षरता शिविर में बढ़ चढ़कर भाग ले तथा योजनाओं का लाभ उठावें।