श्याम गौ सेवा समिति का प्रथम वार्षिक उत्सव 11-12 को

डी के सैनी

जयपुर (नवयत्न ) । श्री श्याम गौ सेवा समिति का प्रथम वार्षिक उत्सव 11-12 अप्रेल को मुहाना मंडी रोड स्थित मंगलम पैलेस में मनाया जाएगा। प्रथम दिन दोपहर 12 बजे श्री श्याम बाबा का 21 किलो दूध और इत्र से अभिषेक किया जाएगा। 15 जोड़े बाबा श्री श्याम की प्रतिमा अभिषेक करेंगे। इसके बाद प्रतिमा को श्री श्याम गौ सेवा समिति के प्रधान कार्यालय में विराजमान किया जाएगा। स्वामी अवेधाचार्य महाराज, राघवेंद्रचार्य महाराज, महामडंलेश्वर मनोहर दास महाराज, गौ ऋषि संत प्रकाश दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित वार्षिकोत्सव में अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर और उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के ओर से ये समिति का प्रथम वार्षिक उत्सव में एक हजार से अधिक गौभक्त शामिल होगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ शाम 6 बजे होगा। समिति संचालक राधेश्याम टेलर, जयपुर जिला प्रभारी रमेश मेवाड़ा ने बताया कि मंगलम पैलेस में बाबा श्याम का 32 फीट का दरबार सजाया जाएगा। छप्पन भोग की झांकी के मध्य पुष्प वर्षा-इत्र वर्षा के बीच अनेक भजन गायक श्याम प्रभु को भजनों से रिझाएंगे। समिति के सचिव हनुमान सहाय लुगरिया, किशोर लाल, सुरेंद्र, भंवर लाल, अरुण शर्मा, अशोक प्रजापत को सौपी गई है। जल व्यवस्था की जिम्मेदारी कन्हेयालाल शर्मा,अग्रसेन वर्मा सहित अन्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

You might also like