नेत भोमिया मंदिर का स्थापना दिवस मनाया,हवन में दी आहुतियां
संजय सोनी
बुगाला (नवयत्न ) । गांव के नेत भोमिया मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पुजारी जोगेंद्र सिंह व सूबे ख्यालीराम बुगालिया ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम
की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन से हुई जिसमे नन्दकिशोर स्वामी,कैप्टन महेशह बुगालिया,अमीलाल बुगालिया, महेश मेघवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां देकर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रात्रि को चौमू की बालाजी भजन मंडली द्वारा भजन गायकों ने भोमिया जी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। भजनों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
इस दौरान गांव के गणमान्य लोग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और आस्था का वातावरण मजबूत होता है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।