फ्रांसा व महर्षि बनाये गये विधानसभा प्रभारी
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)21 मई। रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की भाजपा मण्डल प्रभारी अर्जुनसिंह फ्रांसा व भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी ओमप्रकाश महर्षि को विधायक अभिनेश महर्षि ने विधिवत रूप से नियुक्त किया। इस अवसर पर दोनों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। नियुक्ति पर एडवोकेट बजरंग गुर्जर, अरविन्द इंदौरिया, नरेन्द्र जांगीड़, पुरूषोत्तम पारीक, शैलेन्द्र तालणिया, रामोतार दायमा, दयाशंकर आत्रेय, सुरेन्द्र महर्षि, राकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।