ग्राम सेफरा गुवार में नि:शुल्क नेत्र व पेट रोग चिकित्सा शिविर आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । लायंस क्लब श्रीमाधोपुर व सहाय हॉस्पिटल जयपुर के तत्त्वावधान ओर स्वर्गीय बंशीधर एवं स्वर्गीय पुष्कर लाल बंसल की पुण्य समृति में ग्राम सेफरागुवार में एक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के तहत आसपास के ग्रामीणों और आमजन ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। लायंस क्लब के सागरमल हलवाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में लगभग 400 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श दिया गया वहीं आंखों की कमजोरी से पीड़ित मरीजों को मौके पर नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।बताया गया है कि शिविर में 28 मरीजों का चयन मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया। इन सभी मरीजों को नि:शुल्क इलाज एवं ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां उनके आने-जाने, रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी।सहाय नेत्र हॉस्पिटल जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहयोग रहा।शिविर में जाने माने गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. नरेश बंसल दिल्ली की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने अकेले लगभग 100 मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय लाभ पहुंचाया। इसके साथ ही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सेफरागुवार) के मुख्य चिकित्सक डॉ. दिनेश चौधरी का शिविर के सफल संचालन में विशेष सहयोग रहा। इस नि:शुल्क शिविर की मुख्य प्रेरणा स्रोत श्रीमती चंद्रकांता बंसल रहीं, कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी रही जिनमें मुख्य रूप से लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष सीताराम सैनी, शंभू सैनी, सागर मल हलवाई,नीम का थाना के प्रमुख समाजसेवी दौलतराम गोयल, और शंभू अग्रवाल , स्थानीय जन प्रतिनिधि के रूप में ग्राम सरपंच विजय सिंह शेखावत, राजू खन्ना तथा गुमान सिंह शेखावत, राजेंद्र अग्रवाल, वेदप्रकाश प्रिसिपल की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर के अंत में आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

You might also like