अंजुमन व एलसीसी के बीच फ्रेंडली मैच, एलसीसी रही विजेता

अबुबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । शहर में खेल और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित अंजुमन क्रिकेट क्लब के दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह का शनिवार को उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ।
समारोह के पहले दिन लाडनूं में अंजुमन क्रिकेट क्लब (ACC) और लाडनूं क्रिकेट क्लब (LCC) के बीच स्थानीय गुहराय स्टेडियम में एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबले से पूर्व दोनों टीमों के कप्तान अब्दुल हमीद मुगल और अशोक बेद ने खिलाड़ियों के नए ड्रेसकोड का विधिवत विमोचन किया। लाडनूं की दो पुरानी टीमों को लंबे समय बाद लाडनूं की धरा पर खेलते हुए देखना आमजन के लिए रोमांचकारी रहा। दोनों ही टीमों ने खेल में अपना शानदार प्रदर्शन किया। लाडनूं क्रिकेट क्लब ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए अंजुमन क्रिकेट क्लब को हराकर जीत अपने नाम दर्ज की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

You might also like