सोशल मिडिया पर गैंगस्टर के फोलोअर्स को किया गिरफ्तार

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । सोशल मिडिया इंस्टाग्राम पर 302 व 47 नाम मे ग्रुप बनाकर संचालित कर लॉरेंस विश्नोई, रोहित गोदारा, विरेन्द्र चारण एंव हैरी बॉक्सर को फोलो करने वाले 5 युवको को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआई शिम्भुदयाल मीणा ने बताया कि लोरेन्स विश्नोई, रोहित गोदारा, विरेन्द्र चारण एंव हैरी बॉक्सर को फोलो करने से सम्बन्धीत चलाये गये अभियान के तहत लाडनूं में कई नव युवकों के द्वारा जो अपने सोशल मिडीया इंस्टाग्राम पर अपनी इंस्टाग्राम आईडी 302 व 47 के नाम से ग्रुप संचालित कर रखे थे, दोनों ग्रुप्स मे करीबन 20-25 नवयुवक ग्रुप बना रखे थे, जो सोशल मिडिया के माध्यम से गैंगस्टरों को फोलोअप करते थे, इन सोशल मिडिया इंस्टाग्राम आईडी से ग्रुप 302 व 47 की इंस्टाग्राम आईडी को चिन्हित किया जाकर थाना हाजा से अलग अलग टीमों का गठन किया जाकर शोशल मिडिया आईडी के जरिये नव युवक गैंगस्टर को फोलोअप करने एवं बदमाशान का महिमा मंडन करने के मामले में धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया जाकर इंस्टाग्राम आईडी हटवाई गई। इस मामले में पुलिस ने रिहान खान, आरिफ खान, ईदरिश खां, आदिल , साजिद उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। आमजन से पुलिस ने अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा गैंगस्टर या अपराधी प्रवृति के व्यक्ति का महिमा मंडन नहीं करें, उनकी सोशाल मिडिया आईडी या पेज को फोलो नहीं करें, ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है।

You might also like