गहलोत साहब अपनी उपस्थिति दिखाने और मनोरंजन के लिए चला रहे है सीरीज: मदन राठौड़

डी के सैनी

जयपुर (नवयत्न ) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब सक्रियता दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर “सीरीज” चला रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी अवसरवादी राजनीति का आरोप लगाया।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव है, इसलिए वह अनुमति लेकर आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों का विरोध कर रही है और महिला कार्यक्रमों पर भी आपत्ति जता रही है। उन्होंने एनएसयूआई पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया।

महिला आरक्षण विधेयक पर राठौड़ ने कहा कि यह लोकसभा में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल थी, ऐसे में अब इसका विरोध करना अनुचित है। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्ट करने को कहा कि वह महिला सशक्तिकरण के पक्ष में है या नहीं।

साथ ही, राठौड़ ने कांग्रेस में आंतरिक प्रतिस्पर्धा का जिक्र करते हुए कहा कि जूली, डोटासरा और गहलोत के बीच नेतृत्व की होड़ चल रही है, जिसके चलते बयानबाजी बढ़ रही है।

You might also like