बॉलीवुड खबर: घर में रह कर सरकारी एडवायजरी की पालना भी है देशभक्ति

कोरोना से बचने के लिए बॉलीवुड कलाकार एम शास्त्री ने की मार्मिक अपील

रतननगर,(सुशील कटारिया)15 मई। देश-दुनिया में कोरोना वायरस का कहर चल रहा है और बॉलीवुड व टीवी जगत की सेलिब्रिटी भी अपने-अपने घरों में ही रहकर सरकार के आदेश का पालन कर रहे है व अपने फैंस से भी अपील कर रहे हैं।

इसी कड़ी में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में जन्मे कलाकार शास्त्री मनमंदिर गर्ग ने भी अपने फैंस व देशवासियों से कोविड-19 कोरोना से बचने के लिए अपने घरों में रहकर सरकार के आदेशों का पालन व सहयोग करें। क्योंकि इस दौर में घर में रहकर सरकार की एडवायजरी का पालन करते हुए जीवन बिताना भी सबसे बड़ी देशभक्ति ही है। इसके लिए जरूरी है कि हम समय-समय पर हाथों को धोएं। सफाई का भी खास तौर पर ध्यान रखें। प्रेसवार्ता में शास्त्री ने आरोग्य सेतु एप्स को डाउनलोड कर उसे फॉलो अवश्य करें। मानव सेवा के लिए भामाशाहों से भी मेरी एक अपील है कि जरूरतमंद लोगों की जरूर मदद करें।

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर चर्चा के दौरान कहा कि यहां सारा काम फिलहाल बंद है। मगर बहुत जल्द ही ये मुस्कुराएगा। टॉलीवुड और बॉलीवुड की डाउन से प्रोडक्शन के साथ-साथ न्यू कमर्स के लिए भी एक प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई सारे छोटे मोटे वर्क की तैयारी कर रहे हैं। लोकडाउन के बाद पेंडिंग हिंदी गीतों व शोर्ट फिल्म का काम भी शुरू हो जाएगा।

You might also like