228 छात्र व स्टाफ कर्मी हुए बिहार और झारखंड के लिए रवाना
बिसाऊ,(अशोक सोनी)26 मई। रेलवे स्टेशन के पास मदरसे में अध्यनरत 228 छात्र व स्टाफ कर्मियों को झुंझुनूं रेलवे स्टेशन से ट्रेन से बिहार व झारखंड के लिये रवाना किया।
मंगलवार सुबह नायब तहसीलदार बजरगंलाल कुल्हरी, पालिका ईओं जयकरण गुर्जर, जेईएन नवीन कुमार, वरिष्ठ लिपिक खेमसिंह राठी, कंप्यूटर आपरेटर राकेश शर्मा, रतनलाल, हलका पटवारी प्रभातीलाल की मौजूदगी में बिसाऊ मदरसे के 228 छात्र व स्टाफ कर्मियों को टिकट देकर झुंझुनुं आगार की 6 रोडवेज बसो से झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के लिये रवाना किया गया इन में 173 बिहार व 55 झारखण्ड के थे।
जटिया अस्पताल प्रभारी डॉ सुनील सैनी ने बताया कि इन सभी 228 लोगों की अस्पताल की चिकित्सा टीम ने दो दिन पहले थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कर स्वस्थ प्रमाण पत्र दिया। नायब तहसीलदार कुल्हरी ने बताया की इस ट्रेन में बिहार के मलसीसर, कोलिडा, टांई में रूके हुए 90 लोगो को भी दो रोडवेज बसो से झुंझुनूं स्टेशन भेजा गया है।