कोरोना काल में भाजपा की ओर से गो सेवा का सिलसिला जारी

उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने गोशालाओं में भेजे तरबूज

चूरू,(पीयूष शर्मा)15 मई। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर देशभर में लागू लोकडाउन के बाद भाजपा की ओर से शुरू किया गया गो सेवा का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।

इसी क्रम में आज सुबह सेवा प्रकल्प के प्रेरक उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक राजेंद्र राठौड़ ने अपने निवास से दूधवाखारा व जोड़ी सहित अन्य गांवों की गोशालाओं में बेसहारा गोवंश के लिए 50 क्विंटल तरबूज भिजवाए। दानदाता भगवानदास विजयकुमार सातड़ेवाला के सौजन्य से उपलब्ध तरबूज से भरे वाहनों को रवाना कर उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि इस महामारी में पशुओं के लिए भी चारे पानी की कमी महसूस हो रही है। इसको देखते हुए गोशालाओं में गोवंश के लिए तरबूज भिजवाए गए हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा नेता पदमसिंह राठौड़, विक्रम कोटवाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, सरपंच महावीर सिंह राठौड़, भींव सिंह जोड़ी आदि उपस्थित थे।

You might also like