गौ-सेविका का किया सम्मान

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)29 मई। कोरोना वायरस महामारी में बेजुबान जानवरों की सेवा करने वाली गौ-सेविका का समाजसेवियों ने सम्मान किया। जगदंबा मार्केट के पास स्थित बालाजी मंदिर के पास केसीसी क्वार्टरों में रहने वाली गौ-सेविका प्रिया मेहरिया का समाजसेवी बबलू अवाना व संतोष शर्मा के नेतृत्व में साफा पहनाकर व गऊ की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

बबलू अवाना और राजा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के दौरान बेजुबान जानवरों की करीब 2 महीने से प्रिया मेहरिया सेवा कर रही है। प्रिया मेहरिया ने बताया कि पिछले दो महीने से लॉक डाउन लगा है तभी से गऊ को चारा डालकर सेवा कर रही हूं।

सम्मान पाकर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बेजुबान व बाहर घूमने वाली गायों की कोई देखभाल नहीं कर रहा था इसलिए हमारा फर्ज था गऊओं को चारा-पानी की व्यवस्था की जाए।

समाजसेवी अजय केडिया ने एक ट्रॉली चारे की डालने की घोषणा की। इस मौके पर हसरत हुसैन, विकास सैनी, रमेश पांडे, विक्रम गुर्जर, पार्वती देवी, अंशु मेहरिया ने सम्मान किया।

You might also like