गोद ली बेटी लक्ष्मी ने फूल भेंट कर दी कलक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इस बार 10वीं कक्षा में पढ़ेगी कलक्टर की बेटी

चूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। जिला प्रशासन की ओर से कलक्टर की गोद ली गई बेटी लक्ष्मी ने मंगलवार को कलक्टर संदेश नायक को पुष्प भेंट कर उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।

संस्थान के राजेश अग्रवाल के मुताबिक भाजपा के शासन में हर जिला मुख्यालय पर एक बेटी को प्रशासन की ओर से गोद लेकर उसकी परवरिश करने की योजना लागू हुई थी। योजना के तहत ताल्कालीन कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने लक्ष्मी को गोद लेकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली थी। जन्मदिन के मौके पर मिला ये उपहार पाकर खुश नजर आए कलक्टर संदेश नायक ने लक्ष्मी से ढेर सारी बातें की। उसकी पढ़ाई के बारे में जानकारी लेकर उसकी कुशलक्षेम पूछी।

लक्ष्मी ने कलक्टर नायक को बताया कि अगले सत्र में वो 10वीं कक्षा में पढ़ेंगी। कलक्टर ने बालिका के लिए गणित व अंगे्रजी विषय के लिए अध्यापक लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के निदेशक इस्पाक खान, केंद्र अधीक्षक भंवरी देवी आदि मौजूद थे।

You might also like