कोरोना काल में गोवंश का मददगार बन रहा सातड़ेवाला परिवार

चूरू,(पीयूष शर्मा)13 मई। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में शहर का सातड़ेवाला परिवार बेसहारा पशुओं के लिए आहार के रूप में तरबूज का इंतजाम कर उनका मददगार बन रहा है।

दानदाता भगवानदास विजयकुमार सातड़ेवाला की ओर से उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पे्ररणा से लोकडाउन के बाद शुरू किया गया गोशालाओं में तरबूज वितरण का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। सुबह आदर्श विद्या मंदिर गोशाला, जौहरी सागर के पास बेसहारा गोवंश के लिए संचालित गोशाला व नानी बाई मड़दा स्कूल के पास बने गोवंश के बाड़े सहित सडक़ों पर विचरण करने वाले गोवंश के लिए करीब 54 क्विंटल तरबूज डलवाए गए।

इससे पहले भामाशाह सातड़ेवाला भानीनाथ आश्रम नंदीशाला, हनुमानगढ़ी गोसेवा धाम के अलावा विधायक राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से अनेक गोशालाओं में तरबूज वितरण करवा चुके हैं। महंत देवनाथ, समाजसेवी महेंद्र चौबे, महेश हारित, रामावतार लोहिया सहित अन्य ने सातड़ेवाला को साधुवाद दिया।

You might also like