एमएचएस वर्ल्ड स्कूल के नए परिसर का भव्य उद्घाटन
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (दैनिक नवयत्न ) । शहर के पिपराली सर्किल स्थित एमएचएस वर्ल्ड स्कूल के नए परिसर का भव्य उद्घाटन 8 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के शिक्षाविद, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक आमंत्रित रहेंगे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार उद्घाटन समारोह रविवार 8 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती पूर्व सांसद सीकर उपस्थित रहेंगे है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर का औपचारिक उद्घाटन, अतिथियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विद्यालय की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रबंधन ने बताया कि एमएचएस वर्ल्ड स्कूल प्री-फाउंडेशन एवं RBSE पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और संस्कार आधारित वातावरण प्रदान करने का उद्देश्य रखता है।
विद्यालय का नया परिसर पिपराली सर्किल के पास साकेत सिटी के निकट स्थित है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस शुभ अवसर को सफल बनाने की अपील की है।
विद्यालय के अनुसार कार्यक्रम स्थल का पता पिपराली सर्किल के पास साकेत सिटी के निकट है तथा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9216061999 पर संपर्क किया जा सकता है।