गुरुद्वारा सिंह सभा के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी गठित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । गुरुद्वारा सिंह सभा श्रीमाधोपुर के निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में संरक्षक जगदीश कुमार सपरा, हेड ग्रंथी सरदार रतन सिंह साहनी, अध्यक्ष सरदार उत्तम सिंह मक्कड़, उपाध्यक्ष रमेश लाल वधवा, सचिव सरदार अर्जुन सिंह वधवा, सह सचिव महेश कुमार पंजाबी तथा कोषाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह सलूजा बनाए गए। इसके अलावा मुख्य सेवादार के रूप में जीत सिंह मक्कड़, मंजीत सिंह सलूजा, लालचंद पंजाबी, ओमप्रकाश खुराना, संजीव खुराना, नरेश खुराना, हरीश वधवा, यश सतीजा, भीमराज पंजाबी व राजेंद्र सपरा को जिम्मेदारी दी गई। समाज के लोगों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए गुरुद्वारा की सेवा व विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

You might also like