हरीभाई मेघवंशी के नेतृत्व में मास्क बनाकर किये जा रहे हैं वितरित

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )16मई। कोरोना वायरस ने भारत देश सहित पूरे विश्व में हाहाकार मचा रखा है। इस महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिये हर कोई अपने हिसाब से आमजन की सुरक्षा हेतु अपनी सेवायें दे रहे हैं। इसी कड़ी में हरीभाई मेघवशी के नेतृत्व में पिछले 50 दिनों से कपड़े व फ़ैब्रिक के मास्क बनाकर सरकारी कार्यालयों व प्रत्येक चौराहों पर वितरण किये गये तथा लगातार मास्क निर्माण तथा वितरण जारी है। सतपाल लिलड भवरजी देवडा मशीनों पर मास्क बना रहे हैं। तिलोक सिंह चौहान व पुनित ढाल और इनके परिवार की महिलाएँ भी घर पर मास्क बनाकर बाँट रही है पूरी टीम ने कोरोना जैसी महामारी में संकल्प लिया है कि बीकानेर में मास्क की कमी नहीं आने देंगे।

You might also like