हर्षिनी कुलहरी ने किया मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट एव उद्योग मेले का उद्घाटन
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। स्थानीय स्टेशन रोड स्थित परमवीर पीरूसिह उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल प्रांगण में गुरुवार से आयोजित हुए मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट एव उद्योग मेले के अंतर्गत समर कार्मिनल 2026 का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने देवपूजन व फीता काटकर किया ।

समारोह में बोलते हुए श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि इस प्रकार के मेलो से स्वदेशी हैंडीक्राफ्ट वस्तुओं को बढ़ावा मिलता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होता है। उद्घाटन से पूर्व भाजपा अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के कर कमलों द्वारा श्रीगणेश पूजन किया गया। मेले के निदेशक मोहित सैनी, मोहर सिंह सैनी ,प्रबंधक कुंदन सिंह शेखावत व व्यवस्थापक अरुण सिंह ने श्रीमती कुलहरी का माला ,साफा ,दुपट्टा पहनाकर एव पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह ढाका एव मुकेश सैनी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे ।