गाडाखेड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

मधु दहिया
सिंघाना (नवयत्न)। गाडाखेड़ा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झुंझुनूं रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार खेतड़ी निवासी बंटी, चित्तौसा निवासी सोमवीर और नरहड़ निवासी प्रवीण कुमार अलग-अलग बाइकों से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर 108 एंबुलेंस से चालक वीरेंद्र पायल और ईएमटी कपिल तीनों को चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. भानुप्रकाश भास्कर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

You might also like