भारतीय पोस्टल पेंशनर्स संघ झुंझुनू का होली सनेह मिलन समारोह
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न ) । भारतीय पोस्टल पेंशनर्स संघ राजस्थान की झुंझुनू इकाई का होली स्नेह मिलन समारोह आज पेंशन समाज क्लायण भवन मे आयोजित किया गया. कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर कुमावत थे. कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि साधु राम सैनी, संतोष शर्मा, पी डी रेगर, भोलाराम गुर्जर, ओमप्रकाश शर्मा एवं श्याम लाल कौशिक थे. प्रारम्भ मे अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ माल्यार्पण किया. इस अवसर पर सभी ने रिटायर्ड डाक कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा की एवं आठवे वेतन आयोग के समक्ष अपनी मांगो का एक मांग पत्र तैयार कर सरकार के सामने रखने का निर्णय लिया. कार्यक्रम मे 80 वर्ष एवं 70 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के साधुराम सैनी, बजरंग लाल सोनी, ओमप्रकाश शर्मा, ओंकारमल शर्मा का प्रतीक चिन्ह दे कर अभिनन्दन किया गया. इस अवसर पर सुभाष चंद्र कालेर, सूरजभान चेजारा, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र सोयल, ओंकार मल शर्मा, महेश रावत, बजरंग लाल सोनी, सुरेन्द्र पोरवाल,संतोष शर्मा, कैलाश झाझड़िया, केशर देव जांगिड़, जे पी मीणा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम मे अल्पाहार की व्यवस्था साधुराम सैनी की तरफ से की गई. अंत मे संघ के जिलाअध्यक्ष भोलाराम गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव सुरेंद्र पोरवाल ने किया.