होम आइसोलेट का उल्लघंन करने पर दो लोगो से वसुला एक हजार की जुर्माना राशि
बिसाऊ,(अशोक सोनी)24 मई। सरकार ने होम आइसोलेट का उल्लघंन करने पर दो लोगो को जेजेटी चूड़ैला में क्वारेंटाइन की सजा देकर एक हजार की जुर्माना राशि वसुली। बीसीएमओं डॉ अभिषेक चौधरी के अनुसार बिसाऊ व अलसीसर के दो जनो को चिकित्सा विभाग ने 14 दिन के लिये होम आईसोलेट किया था लेकिन इन दोनो ने उल्लघंन करते हुए घर से 300 मीटर की एरिया क्रॉस कर बाहर निकल गए। इस पर उपखण्ड अधिकारी मलसीसर के निर्देशानुसार इन दोनों को दो दिन के लिये जेजेटी चूडैला क्वारेंटाइल सेन्टर में रखा गया बाद में इन दोनो से 1000 रूपये की जुर्माना राशि लेकर घर भेज दिया गया। अब इन दोनो को 14 दिन के बकाया दिनों तक होम आईसोलेट रहना पड़ेगा अगर इस दौरान फिर से उल्लंघन किया तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाही होगी।