10 वी बोर्ड परीक्षा में उत्कर्ष परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)।महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय कोहिगा में 10 वी बोर्ड परीक्षा में उत्कर्ष परिणाम देने वाली तीन विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जगदीश लाटा ने बताया कि विद्यालय की 91% लाने बाली पूनम कंवर, 86% रक्षा बरोड़ व 81%. रेखा शर्मा ने ने शाला का मान बढ़ाया है। इनको शाला परिवार की तरफ से सम्मनित किया गया।
इस अवसर पर शाला प्रधान संजय कुमार शर्मा, मुंशीलाल मेहरा, नन्दकिशोर सैनी, प्रवेश शर्मा, ओम पिलानिया, कन्हैयालाल शर्मा, सरिता, प्रियंका, कृष्णा, विमला, बजरंग सहारण, मनोज, प्रभुदयाल, अक्षय, वसीद, पवन पांडिया तथा अन्य लोग मौजूद थे।

You might also like