वृंदावन में राप्रा विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । भड़ौंदा कलां के गांव वृंदावन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस भवन का निर्माण कानपुर प्रवासी सज्जन कुमार दैंगला ने अपने दिवंगत माता-पिता घनश्याम दास दैंगला एवं भगवानी देवी दैंगला की स्मृति में करवाया है। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य विश्वंभर पूनिया, प्रवक्ता राजकुमार मूंड, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, बिहारीजी सेवा सदन के ट्रस्टी रामोतार जालान, कानपुर निवासी भामाशाह मनोज कुमार दैंगला, अंजू गोयनका, पंस सदस्य राजश्री, प्रशासक सुरेंद्र झाझड़िया, मैनेजर राजेंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक शीशराम झाझड़िया और वरिष्ठ अध्यापक रतिराम धींवा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में बिहारी जी सेवा सदन द्वारा अतिथियों का साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग व जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजन कर दीप प्रज्वलित किया और सभा को संबोधित किया। नवनिर्मित विद्यालय भवन का मनोज दैंगला और अंजू गोयनका ने रिबन काटकर उद्घाटन किया, इसके बाद विधायक राजेंद्र भांबू ने शिलालेख का अनावरण कर भवन को स्कूल प्रशासन को सुपुर्द किया। कार्यक्रम के समापन पर सेवा सदन की ओर से आगंतुकों के लिए भोजन व मिठाई की व्यवस्था की गई।