बहिष्कार करते हुए हड़ताल में भाग नही लेने का निर्णय लिया
सूरजगढ़ (कृष्ण कुमार गाँधी)। भारतीय मजदूर संघ ने केन्द्रीय श्रम संगठनों द्वारा किये जा रहे दो दिवसीय हड़ताल में शामिल नही होने का निर्णय लिया है। केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा 28 व 29 मार्च को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
भारतीय मजदूर संघ ने इसका बहिष्कार करते हुए हड़ताल में भाग नही लेने का निर्णय लिया है। बीएमएस का कहना है कि इस हड़ताल का आव्हान विशुद्ध रूप से राजनीति से प्रेरित है। यह आंदोलन केवल उन राजनीतिक दलों के अस्तित्व को बचाने के लिये किया जा रहा है जिनसे यह श्रम संगठन संबंध रखते है।
इन श्रम संगठनों का श्रमिको के हितों से कोई लेना देना नही है ये श्रम संगठन श्रमिकों के हितों की बिल्कुल भी परवाह नही करते है। यह संगठन केवल अपने राजनीतिक दलों के राजनीतिक हितो की स्वार्थपूर्ति के लिये श्रमिकों का उपयोग करते है । भारतीय मजदूर संघ सता परिवर्तन के लिये नही श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिये काम करता है।



















