इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
नई दिल्ली,। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान घर पर काफी मस्ती कर रहे हैं। कभी दोनों के साथ मस्ती मजाक करने का वीडियो सामने आता है तो कभी साथ में क्रिकेट खेलने का। वहीं, अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और सोशल मीडिया पर इन मस्ती मजाक की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें विराट कोहली एक डायनासोर की एक्टिंग कर रहे थे।
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली चुपके से कमरे से गुजरते हुए नज़र आ रहे हैं। अनुष्का ने विराट को ‘डायनासोर’ कहकर बुलाया है। विराट भी इस वीडियो में एकदम ‘डायनासोर’ की तरह चलते और चिढ़ाते नज़र आ रहे हैं। विराट वीडियो में काफी फनी लग रहे हैं। अब इस वीडियो पर नागपुर पुलिस ने भी कमेंट किया है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर पुलिस ने इस पर कमेंट क्यों किया है… जानते हैं।
नागपुर पुलिस ने अनुष्का शर्मा के पोस्ट में विराट कोहली का डायनासोर बताने के बाद कमेंट किया है और लिखा है- रेस्क्यू के लिए क्या महाराष्ट्र वन विभाग को भेज दें? नागपुर पुलिस ने भी फनी अंदाज में ही कमेंट किया है। अब नागपुर पुलिस का कमेंट भी लोगों को को हंसा रहा है। इस वीडियो पर पुलिस का फनी कमेंट काफी हैरान कर देने वाला है, लेकिन आजकल नागपुर पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से जुड़ रही है और कई क्रिएटिव तरीकों से ही लोगों को जागरुक कर रही हैं।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन में बनी नई वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर खबर में हैं। दरअसल, इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है और कहानी के साथ किरदारों की एक्टिंग की भी काफी चर्चा हो रही है। सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और हर कोई कहानी से लेकर कलाकारों की सिर्फ तारीफ कर रहा है।