दिनभर रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी, गर्मी से मिली राहत

 

निसं

खेतड़ी नगर (नवयत्न)। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिनभर रुक-रुक कर हुई बरसात से आमजन को उमस व गर्मी से राहत मिली। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश का असर मंगलवार तक बना रहा, जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई साथ ही मौसम सुहावना बना रहा। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन के समय भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों के अनुसार समय पर हुई बरसात को खरीफ फसलों के लिए लाभकारी बताया और अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई।

You might also like