सोनी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 12 को
निसं
बुगाला (नवयत्न )। स्वर्णकार समाज में वैवाहिक संबंधों को सरल एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 12 अप्रैल को विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन जयपुर में आयोजित किया जाएगा। संयोजक लीलाधर सहदेवडा ने बताया कि झोटवाड़ा स्थित शिव हनुमान मंदिर में सुबह 11 बजे से होने वाले सम्मेलन में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से युवक-युवतियां एवं उनके अभिभावक भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के योग्य युवाओं को एक मंच पर लाकर पारंपरिक तरीके से परिचय कराना है, जिससे उचित जीवनसाथी के चयन में आसानी हो सके। सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों का परिचय, संवाद सत्र और आपसी विचार-विमर्श का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सम्मेलन में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।सामूहिक विवाह 4 जुलाई भडलिया नवमी को होगा।